मैं तुमको याद आना चाहता हूँ

 मैं तुमको ये बताना चाहता हूँ

मैं तुमसे दूर जाना चाहता हूँ

यूँ हिज्र में किसी कमी की तरह
मैं तुमको याद आना चाहता हूँ

तेरे लिए धड़क रहा मेरा दिल
मैं इसका मेहनताना चाहता हूँ

जब तेरे गीत गुनगुनाता हूँ मैं
लर्ज़ीशे दाना दाना चाहता हूँ

हो प्यार दिल में तेरे दिल में मेरे
मैं ऐसा आशियाना चाहता हूँ

तुम मेरे हो के तुम मेरे ही तो हो
फिर भी मैं तुमको पाना चाहता हूँ

Comments